जम्मू संभाग के जिला राजोरी में आदर्श आचार संहिता के नियमों के तहत पुलिस ने रविवार रात जिला नियमित नाका जांच के दौरान दो वाहनों से 5.14 लाख रुपये की नकदी जब्त की।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नियमित वाहन जांच के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल कुमार के नेतृत्व में धर्मसाल पुलिस की एक टीम ने राजमार्ग पर जांच के दौरान दो वाहनों से नकदी बरामद की। आदर्श आचार संहिता तब लागू होने के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
सूत्रों ने बताया कि कालाकोट द्वारा धर्मसाल क्षेत्र के सियोट नाका जांच के दौरान मोहम्मद असलम के पुत्र मोहम्मद आजाद अहमद निवासी खारी तहसील और जिला पुंछ से उसके वाहन से 3,81,000 रुपये नकद जब्त किए गए। इसके साथ ही पुलिस ने सिओट नाका पर पलक मेंगी पत्नी भानु शर्मा, निवासी अखनूर से 1,33,000 रुपये की नकद राशि जब्त की गई। वह वर्तमान में सैनिक कॉलोनी जम्मू में रहती है।