फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर रोहिंग्या : 400 से 500 का अब भी सत्यापन बाकी, ढूंढी जा रही इनकी लोकेशन

Wed, 24 Mar 2021 11:40 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू के रोहिंग्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोहिंग्याओं का सत्यापन लगभग पूरा हो गया है। लेकिन अब भी 400 से 500 रोहिंग्या बचे हैं, जिनका सत्यापन होना बाकी है। इनमें से कुछ बाहरी राज्यों हैदराबाद, बंगाल चले गए हैं। इन राज्यों में जानकारी दी गई है कि रोहिंग्याओं को वेरिफाई करें। सूत्रों का कहना है कि सीआईडी ने 6 हजार के आसपास रोहिंग्याओं का सत्यापन कर लिया है। जबकि बाकी के लोगों को पता लगाया जा रहा है। अभी 400 से 500 और रोहिंग्या हैं जिनका सत्यापन होना है।

विज्ञापन


इनमें से 100 से 200 लोग बाहरी राज्यों में चले गए है, जबकि बाकी के नरवाल, बठिंडी, बाड़ी ब्राह्मणा और त्रिकुटा नगर से निकल अन्य रोहिंग्या बस्तियों में चले गए हैं। इनकी तलाश में सीआईडी ने तालाब तिल्लो और इसके आसपास के क्षेत्रों में इनकी तलाश शुरू की है। उधर, कठुआ की उप जेल होल्डिंग सेंटर में रखे गए रोहिंग्याओं की संख्या 197 हो गई है। सीआईडी के एक अधिकारी ने बताया कि लगभग 6 हजार रोहिंग्याओं का सत्यापन हो गया है।

यह भी पढ़ें- डल झील में 70 फुट ऊंचा तिरंगा फहराकर घाटी के युवाओं ने पाकिस्तान को दिया जवाब, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बाकी के 400 से 500 का सत्यापन किया जा रहा है। इनमें से कुछ बाहरी राज्यों में भी चले गए हैं। जिसकी सूचना संबंधित राज्यों की पुलिस को दी गई है कि इनकी जांच करें। उल्लेखनीय है कि रोहिंग्याओं को पकड़े जाने की कवायद के बाद से ही कुछ लोगों ने अपनी लोकेशन बदल ली थी। यहीं एक कारण है कि जिसकी वजह से इनका सत्यापन करने में दिक्कत पेश आ रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें