फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Road Accident: डोडा में सड़क हादसे का दर्दनाक मंजर, वाहन खाई में गिरने से दो भाइयों की हुई मौत

Mon, 04 Nov 2024 10:44 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुकेश कुमार (29) और उनके छोटे भाई पवन कुमार (24) रविवार रात खेलानी नाला में हुए हादसे में जान गंवा बैठे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक सड़क हादसे में दो भाईयों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रविवार रात केलानी नाला में हुई जब उनकी स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। मृतकों की पहचान 29 वर्षीय मुकेश कुमार और उनके छोटे भाई 24 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय रेस्क्यू टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों भाइयों को मृत अवस्था में पाया। हादसे के समय वे अपने ब्रारठा-केलानी निवास से पुल डोडा की ओर जा रहे थे। उनकी गाड़ी हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने बचाव कार्य शुरू किया और मृतकों के शवों को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल डोडा में ले जाया गया। वहां सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके शव परिवार को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए जाएंगे।

स्थानीय प्रशासन ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। लोग इस दुर्घटना को लेकर काफी चिंतित हैं, क्योंकि डोडा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर कई मुद्दे हैं। सड़क पर फिसलन और खतरनाक मोड़ों के कारण अक्सर ऐसी घटनाएं होती हैं। इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें