जम्मू-कश्मीर में इस साल मार्च तक ही प्रदेश में 1,241 सड़क हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में 185 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 1,530 लोग घायल हुए। यह आंकड़े जम्मू कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए हैं।
जिला जम्मू की तहसील अखनूर में हुए सड़क हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में 40 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जिन्हें इलाज के लिए उपजिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 20 लोगों की जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। बस में करीब 75 लोग सवार थे। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी चल रहा है। इस बड़े हादसे ने लोगों को झकझोर दिया है।
विज्ञापन
बात करें जम्मू-कश्मीर की तो इस साल मार्च तक ही प्रदेश में 1,241 सड़क हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में 185 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 1,530 लोग घायल हुए। यह आंकड़े जम्मू कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए हैं।
इन हादसों में सबसे अधिक दुर्घटनाएं जम्मू जिले में घटी हैं। जम्मू में इस साल मार्च तक 282 सड़क हादसे हुए। इनमें 33 लोगों की मौत हुई और 331 लोग घायल हुए। वहीं, श्रीनगर में इस साल मार्च तक 96 सड़क हादसे हुए। इनमें 9 लोगों की मौत हुई और 104 लोग घायल हुए। वहीं, कश्मीर घाटी के जिला शोपियां में इस साल मार्च तक सबसे कम हादसे हुए हैं। यहां 10 हादसे हुए। इनमें एक की मौत हुई और 13 लोग घायल हुए।