फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर : किश्तवाड़ जिले के स्कूलों में लगे मजहबी नारे, उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश 

Sat, 02 Jul 2022 04:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़

सार

विश्व हिंदू परिषद के शिष्टमंडल प्रधान हंस राज भूतियाल ने उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा को बताया कि कुछ दिन पहले मॉडल ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल में भारत माता की जय की बजाय बहुसंख्यक समाज के छात्र धार्मिक नारे लगाने लगे। इसके बाद इस प्रकार की घटना गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में भी हुई। 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के ब्वायज और गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूलों में कुछ दिनों से राष्ट्रगान के बाद बहुसंख्यक समाज के विद्यार्थी धार्मिक नारे लगाते नजर आ रहे हैं। साथ ही वे भारत माता की जय बोलने वालों को धमका भी रहे हैं। यह मामला डीसी के संज्ञान में आने पर सीईओ को जांच का आदेश देकर जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

विश्व हिंदू परिषद ने उपायुक्त से की शिकायत 

शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद का एक शिष्टमंडल प्रधान हंस राज भूतियाल के नेतृत्व में उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा से मिला। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि कुछ दिन पहले मॉडल ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल किश्तवाड़ में भारत माता की जय की बजाय बहुसंख्यक समाज के छात्र धार्मिक नारे लगाने लगे।

भारत माता की जय कहने वाली छात्राओं को धमकाया

इसी प्रकार शुक्रवार को गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में भी राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय कहने वाली छात्राओं को धमकाया गया। इसलिए, छात्राएं भी उपायुक्त से मिलीं। इस पर उपायुक्त ने मामले को गहराई से देखने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को जांच का आदेश दिया है, और शीघ्र ही इस मामले की रिपोर्ट देने को कहा है। जानकारी मिल रही है कि इन दोनों स्कूलों में राष्ट्रगान बंद कर दिया गया है।

देवी पिंडी पर अभद्र वीडियो बनाने पर आपत्ति, जांच शुरू

जम्मू-कश्मीर ब्राह्मण सभा ने एक यूट्यूब चैनल पर हिंदुओं के खिलाफ अभद्र वीडियो अपलोड करने पर जिला उपायुक्त से शिकायत की है। इस पर अतिरिक्त जिला उपायुक्त की ओर से एसएसपी जम्मू को मामले में संज्ञान लेने और जरूरी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। सभा के प्रधान अतुल शर्मा ने शिकायत में कहा है कि रियासी में देवी पिंडी नामक धार्मिक स्थान है।

हिंदुओं की धार्मिक भावना आहत हो रही

साकिब क्रिएशन ने अपने यूट्यूब चैनल पर 6 मिनट 28 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया, जिसे आपत्तिजनक तरीके से पेश किया गया है। इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करने का तरीका भी अभद्र है। इसके कैप्शन और किए जा रहे कमेंट से हिंदुओं की धार्मिक भावना आहत हो रही है।

विज्ञापन


लिहाजा इसके ऊपर कार्रवाई की जाए। शिकायत मिलने के बाद एडीसी मिंगा शेरपा ने एसएसपी जम्मू को कार्रवाई करने के लिए कहा है। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें