फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन: निर्माणाधीन कुंफर टनल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, 2.9 KM कम होगी जम्मू से श्रीनगर की दूरी

Thu, 23 Mar 2023 01:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामबन

सार

रामबन के कुंफर में 924 मीटर लंबे टनल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके 31 मार्च तक पूरा होने और अप्रैल के पहले सप्ताह में इसको वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने की संभावना है।
विज्ञापन
Kunfer Tunnel - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन परियोजना के तहत रामबन के कुंफर में 924 मीटर लंबे टनल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके 31 मार्च तक पूरा होने और अप्रैल के पहले सप्ताह में इसको वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने की संभावना है। इसके शुरू होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2.9 किलोमीटर यात्रा कम हो जाएगी और जाम की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन परियोजना के तहत यात्रियों को राहत देने के लिए रामबन के पंथयाल में टी-5 टनल की एक ट्यूब को कुछ दिन पहले यातायात के लिए खोला गया था। इससे पंथेयाल में पस्सियां गिरने से राजमार्ग बंद होने से राहत मिली है। 

वहीं, पीड़ा और चंद्रकोट के बीच तैयार किए गए कुंफर टनल का निर्माण कार्य भी अब पूरा होने वाला है। इसका काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। यह टनल 924 मीटर लंबी है। इसके खुलने के बाद जम्मू से श्रीनगर की दूरी 2.9 किलोमीटर कम हो जाएगी। पीड़ा और चंद्रकोट के बीच अक्सर कई स्थानों पर पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बंद हो जाता है और फिर पस्सियों को हटाने में लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


 इसके साथ राजमार्ग के तंग होने के कारण कई बार जाम की स्थिति बनती है और इससे यात्रियों और चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन टनल के खुलने के बाद दूरी कम होने के बाद राजमार्ग बंद होने की संभावना भी कम हो जाएगी और उधमपुर से रामबन तक यातायात सुचारु रूप से चलेगा। जिला प्रशासन रामबन के अनुसार इसका निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरा कर दिया जाएगा और अप्रैल के पहले सप्ताह तक इसको यात्रियों के लिए भी खोल दिया जाएगा।

कुंफर टनल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। 31 मार्च तक कार्य पूरा होने की संभावना है। इसमें आवाजाही शुरू होने पर राजमार्ग पर यातायात में सुधार होगा और वाहन चालकों व यात्रियों को जाम की परेशानी से राहत मिलेगी। - मुसर्रत इस्लाम, डीसी, रामबन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें