फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर : प्रदेश से इस साल मात्र सिमरन बाला ने UPSC CAPF की परीक्षा की पास, 82वां रैंक किया हासिल

Sun, 11 Jun 2023 12:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

यूपीएससी सीएपीएफ की परीक्षा में इस साल जम्मू कश्मीर से मात्र एक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुआ है। प्रदेश के जिला राजोरी की तहसील नौशेरा की सिमरन बाला ने इस परीक्षा को पास किया है। उन्होंने 82वां रैंक हासिल किया है। 
विज्ञापन
सिमरन बाला को सम्मानित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। जम्मू कश्मीर से इस बार मात्र एक अभ्यर्थी ने इस परीक्षा को पास किया है। जम्मू संभाग के जिला राजोरी के नौशेरा की सिमरन बाला ने इस परीक्षा को पास किया है। उन्होंने 82वां रैंक हासिल किया है। सिमरन की इस सफलता पर परिवार समेत पूरे नौशेरा इलाके में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


तहसील नौशेरा की बेटी सिमरन बाला को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं, हाल ही में न्यू नेशनल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्हें इस सफलता के लिए सम्मानित भी किया गया। एडीसी नौशेरा करतार सिंह ने कहा कि सिमरन की सफलता से जिला सहित प्रदेश का नाम हुआ है। पृथ्वी खोखर चेयरमैन न्यू नेशनल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, मुख्य अतिथि करतार सिंह एडीसी नौशेरा, नरेंद्र शर्मा चेयरमैन म्युनिसिपल कमेटी, पार्षद रोहित कोहली, अनिता खोखर आदि ने सिमरन बाला को सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी।

सिमरन को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सहायक कमांडेंट का पद मिला

सिमरन बाला पुत्री विनोद चौधरी निवासी वार्ड 13 नौशेरा की रहने वाली हैं। सिमरन को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सहायक कमांडेंट का पद मिला है। सिमरन ने बताया कि कड़ी मेहनत और निरंतर पढ़ाई से उन्हें यह सफलता मिली। सिमरन बाला ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की कड़ी मेहनत और लगन से काम करने पर कठिन से कठिन मंजिल हासिल हो जाती है।
विज्ञापन


सिमरन ने बताया कि मेहनत करने वालों की हमेशा जीत होती है। आगे उन्होंने कहा कि कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ रोजाना 8 घंटे पढ़ाई करती थी। अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ शिक्षकों को दिया। साथ ही कहा कि मुझे जो सेवा का मौका मिला है। मैं उसे ईमानदारी के साथ निभाऊंगी। सिमरन की माता सुरेष्टा देवी गृहणी हैं और पिता विनोद चौधरी शिक्षक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें