फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय: JU में दीक्षांत समारोह 22 जून को, 2017 से 2019 तक PHD करने वालों को नवाजा जाएगा डिग्री से

Sun, 11 Jun 2023 09:27 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में 22 जून को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए ड्रेस कोडिंग तय की गई है।
विज्ञापन
Jammu University - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू विश्वविद्यालय(जेयू) के जनरल जोरावर सिंह सभागार में 22 जून को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए ड्रेस कोडिंग तय की गई है। समारोह में तैयारियों के लिए समितियां भी गठित कर दी गई हैं। समारोह में वर्ष 2017 से 2019 तक के विद्वानों को पीएचडी की डिग्री दी जाएगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार समारोह के दौरान वर्ष 2017 में अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, संस्कृत व डोगरी विभाग से पीएचडी करने वाले 67 छात्रों को डिग्री दी जानी है। वहीं, बिजनेस मैनेंजमेंट, टूरिजम, कॉमर्स के 22, एजुकेशन के 4, लॉ के 9, बॉटनी, बॉयोटेक्नॉलोजी, जीव विज्ञान आदि के 32, गणित, जियोग्राफी, होम साइंस आदि विभागों के 37, समाज विज्ञान के 34 छात्रों को पीएचडी की डिग्री से नवाजा जाएगा।

वर्ष 2018 की बात करें, तो आर्ट्स संकाय में भाषाओं के 28, कॉमर्स , बिजनेस स्टडी आदि के 11, एजुकेशन के 3, लॉ के 4, लाइफ साइंस आदि विज्ञान संकाय के 27, गणित, सांख्यिकी आदि के 10, इतिहास, समाज शास्त्र आदि के 13, रसायन विज्ञान आदि के 20 छात्रों को पीएचडी की डिग्री दी जाएगी। वहीं 2019 में अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू , संस्कृत, डोगरी के 44 छात्रों को पीएचड़ी डिग्री दी जाएगी। व्यावसायिक अध्ययन, यात्रा एवं पर्यटन विभाग, कॉमर्स के 14, शिक्षा, पर्यावरण विज्ञान, जीव विज्ञान, बॉयोटेक्नॉलोजी, के 19, गणित, सांख्यिकी, भू विज्ञान, रसायनिक विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि के 23, अर्थ शास्त्र, इतिहास, समाज शास्त्र, पुस्तकालय विज्ञान व राजनीति विज्ञान के 21 छात्रों को पीएचडी डिग्री प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें