जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दखिया। दोपहर को तेज धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। यहां दिन का तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री चढ़कर 38.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तपिश और गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 19 से 21 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ इलाकों मं तेज हवाएं चलने के साथ बादल गरजने और बारिश की चेतावनी दी है। इसका कश्मीर संभाग पर अधिक असर दिखेगा। मंगलवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
इस बीच सोमवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने से तपिश से हर कोई बेहाल रहा। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है। अगले दिन तक मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। खासतौर पर रामबन और बनिहाल के बीच बारिश पर भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा रहेगा।
जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दखिया। दोपहर को तेज धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। यहां दिन का तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री चढ़कर 38.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 7.0 डिग्री चढ़कर 29.8, बटोत में सामान्य से 6.4 डिग्री चढ़कर 29.0, कटड़ा में 35.5 और भद्रवाह में सामान्य से 6.4 डिग्री चढ़कर 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 7.0 डिग्री चढ़कर 28.1, पहलगाम में 24.6 और गुलमर्ग में 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लेह में दिन का तापमान 17.9 और कारगिल में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आगामी दिनों में मौसम के बदलाव को देखते हुए गर्मी से राहत मिलेगी।