राहुल गांधी आज गुलमर्ग पहुंचे हैं। पार्टी सूत्रों ने इसे राहुल गांधी का निजी दौरे बताया है। 29 जनवरी को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराकर समापन किया था।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद राहुल गांधी बुधवार को कश्मीर घाटी के पर्यटन स्थल गुलमर्ग पहुंचे हैं। पार्टी सूत्रों ने इसे राहुल गांधी का निजी दौरे बताया है। वह गुलमर्ग में स्कीइंग प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वह श्रीनगर एयरपोर्ट से गुलमर्ग आए हैं। इस दौरान सियासी मुद्दों पर बातचीत और कुछ राजनीतिक लोगों के साथ बैठक भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स का मंगलवार को ही समापन हुआ है। वहीं, 29 जनवरी को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराकर समापन किया था।
इससे पहले सोमवार की देर रात राहुल गांधी का वाराणसी दौरा रद्द हो गया था। वायनाड से उनके विमान का बाबतपुर एयरपोर्ट उतरने का कार्यक्रम निर्धारित था और उसके बाद सड़क मार्ग से प्रयागराज जाना था। उनका दौरा रद्द होने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर आरोप मढ़े और विमान की लैंडिंग नहीं होने पर इसे सरकार का षड्यंत्र बताया।
विज्ञापन
14 फरवरी को राहुल गांधी को प्रयागराज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाबतपुर आना था, लेकिन देर रात अचानक उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। बाबतपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करने पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर राहुल गांधी के विमान को बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने नहीं दिया गया।