सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कुलगाम पुलिस ने गुरुवार को नवयुग सुरंग काजीगुंड में अभिनव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेशियल रिकग्निशन सिस्टम स्थापित किया।
विज्ञापन
इससे हिस्ट्रीशीटरों, नशा तस्करों, आतंकी मददगारों, भगोड़ों सहित आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की आवाजाही का और पहचान का पता लगाया जा सकेगा। इस उन्नत तकनीक से पुलिस न केवल अपराधियों को अधिक प्रभावी ढंग से ट्रैक कर सकेेगी, बल्कि सक्रिय पुलिसिंग के व्यापक ढांचे में भी मदद मिलेगी। इसे आईजीपी कश्मीर वीके बिरदी और एसएसपी कुलगाम साहिल सारंगल की कड़ी निगरानी में स्थापित किया गया है।