फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: जिला स्तर पर पब्लिक लाइब्रेरी का होगा डिजिटलीकरण, ऑनलाइन पढ़ सकेंगे पुस्तकें

Fri, 24 Feb 2023 04:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश में जम्मू और श्रीनगर में सेंट्रल लाइब्रेरी का काम स्मार्ट सिटी के तहत आईटी हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ 20 जिलों में लाइब्रेरी को भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
किताब - फोटो : pexel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में जिला स्तर पर पब्लिक लाइब्रेरी का आईसीटी आधारित डिजिटलीकरण किया जाएगा। इसके लिए जम्मू-कश्मीर ई- गवर्नेंस एजेंसी और पुस्तकालय व अनुसंधान विभाग के प्रतिनिधियों का विशेषज्ञ पैनल गठित किया गया है जो एक विस्तृत डीपीआर तैयार करेगा। इससे पुस्तक प्रेमी और विद्यार्थी अपने मोबाइल और लैपटाॅप पर एक क्लिक से लाइब्रेरी में रखी पुस्तकें पढ़ सकेंगे। प्रदेश में लाइब्रेरी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पुस्तकालय और अनुसंधान विभाग लाइब्रेरी को डिजिटल करने जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में जम्मू और श्रीनगर में सेंट्रल लाइब्रेरी का काम स्मार्ट सिटी के तहत आईटी हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ 20 जिलों में लाइब्रेरी को भी विकसित किया जाएगा। इसमें लाइब्रेरी में ऑटोमेशन के साथ डिजिटलीकरण होगा। जिला स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी बनने से युवाओं और पुस्तकें पढ़ने के शोकीन लोगों को महंगी किताबें खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

लाइब्रेरी में कंप्यूटर व सॉफ्टवेयर की मदद से सभी किताबें आसानी से ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। इसमें जिला लाइब्रेरी की अपनी अलग-अलग वेबसाइट भी होगी, जिससे लोग किताबें पढ़ सकेंगे। डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी पुस्तकों के साथ-साथ ऐतिहासिक पुस्तकों को अपलोड किया जाएगा। डीपीआर बनाने में जनभागीदारी को यकीनी बनाने के लिए लोगों से @dirlibraries@gmail.com पर सुझाव भी मांगे हैं।
विज्ञापन


जम्म-कश्मीर में सार्वजनिक पुस्तकालय के आईसीटी आधारित डिजिटल परिवर्तन के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। पुस्तकालय के अनुभव को बदलने के सामूहिक प्रयास किया जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर ई- गवर्नेंस एजेंसी और पुस्तकालय व अनुसंधान विभाग के प्रतिनिधियों का विशेषज्ञ पैनल गठित किया है जो एक विस्तृत डीपीआर तैयार करेगा। -सैय्यद आबिद राशिद शाह, सचिव संस्कृति विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें