फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua Drone News: सीमांत क्षेत्र में घुसा हथियारों के जाखिरे से लैस ड्रोन, पुलिस ने मार गिराया

सार

कठुआ के हरिया चक्क में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ड्रोन को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि ड्रोन सीमा पार से भारत के क्षेत्र में दाखिल हुआ था। इसके साथ हथियारों का जाखिरा भी बंधा था।
विज्ञापन
Kathua Drone Shoot Down - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कठुआ के हरिया चक्क में रविवार को सुबह एक ड्रोन देखा गया, जो कि सीमा पार से आ रहा था। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसे मार गिराया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि ड्रोन के साथ कुछ सामान भी बंधा है, जिसकी जांच बन निरोधक विशेषज्ञ की। जांच में पता चला है कि ड्रोन का साथ 7 मैग्नेटिक बम और 7 यूबीजीएल हथगोले बांधे गए थे।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उक्त सीमांत क्षेत्र में ड्रोन की गतिविधि देखी गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह पुलिस की एक टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सीमा पार की ओर से आ रहे एक ड्रोन को पुलिस ने मार गिराया है। ड्रोन के साथ कुछ सामान भी बांधा गया था, जिसकी जांच बम निरोधक दल के विशेषज्ञ ने की।

इससे पहले 14 मई को आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भारतीय इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया था। सीमा पर चौकस बीएसएफ के जवानों ने इसे देखते ही फायरिंग शुरू कर दी थी, जिससे ड्रोन पाकिस्तान लौट गया था। 
विज्ञापन




वहीं, 4 मई को बीएसएफ को जिला सांबा के चक फकीरा बॉर्डर आउट पोस्ट के नजदीक एक सुरंग मिली थी। भारतीय क्षेत्र में मिली सुरंग का मुहाना अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 150 मीटर अंदर और तारबंदी से 50 मीटर के फासले पर था। जांच के दौरान  सुरक्षा बल की टीम को 265 फीट लंबी ऑक्सीजन पाइप मिली थी, जिसे घुसपैठियों को ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए लगाया गया था।

पाकिस्तान और आतंकियों ने अब सीमा पार से घुसपैठ व प्रदेश में अशांति के लिए ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। इसे देखते हुए पुलिस और सुरक्षाबल के जवान भी मुस्तैद हैं और समय-समय पर पाक की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें