फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: व्हाट्सएप ग्रुप चलाने पर एडमिन को कराना होगा पंजीकरण, 21 लोगों को नोटिस जारी

Wed, 11 Jul 2018 09:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले की पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े दुर्व्यवहारियों पर शिकंजा कसा है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने अभी तक 21 व्हाट्सएप ग्रुप एडमिनों को पंजीकृत होने के लिए नोटिस भेजा, ताकि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई ना हो। जिला एसएसपी अबरार एहमद चौधरी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से मशरूम की तरह व्हाट्सएप ग्रुप बने हैं जिनका दुरुपयोग की लगातार रिपोर्ट मिल रही है। इसकी वजह से सांप्रदायिक और अन्य कानून व्यवस्था की स्थितियों की संभावना रखने वाली ऐसी जानकारी के प्रसार की, आपत्तिजनक वीडियो, ऑडियो आदि के संबध में और इसके अलावा घाटी में आतंकवादी कृत्यों को लेकर अपलोड करके समाज में गलत धारणा पैदा करते हैं। 
विज्ञापन


एसएसपी अबरार एहमद चौधरी ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाना हमने बहतर समझा जिसके लिए जिला उपायुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने कड़ा संज्ञान लेते हुए सभी व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिनों को अपना पंजीकरण  करने का आदेश जारी कर दिया है। ताकि इस जिला में कोई अशांती फैलाने वाले सफल ना हों।

आतंकी गतिविधियों और जनता में देश विरोधी तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। सभी सोशल नेटवर्क पर भी ध्यान रखा जाएगा। इसीलिए जिला उपायुक्त ने सभी व्हाट्सएप ग्रुप एडमिनों के लिए 10 दिन का समय पंजीकरण के लिए रखा गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक मात्र 5 एडमिनों ने पंजीकरण किया है जिसमें दो आधिकारिक और दो निजी ग्रुप हैं। 
विज्ञापन


नोटिस जारी करने के उपरांत 10 दिनों के बाद सभी व्हाट्सएप ग्रुप जिनका पंजीकर्ण नहीं हुआ होगा तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले भी 505 धारा के तहत तीन मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में कार्रवाई भी हो रही है। उन्होंने लोगों को चेताया है कि कोई भी गलत अफवाह और अशांति और कानून व्यवस्था को लेकर खबर अपलोड करेगा तो भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार दर्जनों व्हाट्सएप ग्रुप बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें