फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों का मददगार हो सकता है जम्मू तक आने वाला पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल

Wed, 11 Jul 2018 07:53 PM IST
प्रांजल दीक्षित, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
यह स्क्रीनशॉट अमर उजाला की पड़ताल का है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में जहां सुरक्षा एजेंसीज पाकिस्तानी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीँ उनसे एक बड़ी चूक सामने आई है। अमर उजाला की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि जम्मू शहर में पाकिस्तानी टेलिकॉम कंपनियों के नेटवर्क आ रहे हैं। यह आतंकवादियों के लिए पकिस्तान में बात करने का एक बड़ा जरिया बन सकता है।
विज्ञापन

 
जम्मू शहर से पाकिस्तानी सीमा करीब 30 किलोमीटर स्थित है। इसके बावजूद जम्मू शहर में पाकिस्तान की तीन टेलिकॉम कंपनियों के नेटवर्क आ रहे हैं। इसमें पाकिस्तान टेलीनोर, जोंग 3जी और पाकिस्तान यूफोन का नेटवर्क आ रहा है।
 
इन अन्तराष्ट्रीय बॉर्डर से जुड़े इलाकों में भी आता है नेटवर्क
जम्मू के आरएस पुरा और अरनियां सेक्टर में पाकिस्तानी कंपनियों के मोबाइल पर पकड़ते हैं सिग्नल। इसके साथ ही सांबा जिले में भी विभिन्न पाकिस्तानी टेलिकॉम कंपनियों के सिग्नल पकड़ते हैं। जम्मू कश्मीर के एलओसी से जुड़े पूंछ और राजोरी जिले में भी आते हैं सिग्नल।
विज्ञापन

 
आतंकवादियों को पाकिस्तान बात करने में मिलती है मदद
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में पाकिस्तानी टेलिकॉम कंपनियों के सिग्नल पकड़ने से आतंकवादियों को आपस में संवाद करने में कोई समस्या नहीं होती है। उस सिग्नल पर सुरक्षा एजेंसीज भी नकेल नहीं कंस सकती हैं।        
 
डीजीपी बोले जल्द समस्या होगी दूर
जम्मू कश्मीर  डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि जम्मू शहर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में पाकिस्तानी टेलिकॉम कंपनियों के सिग्नल पकड़ना गंभीर मुद्दा है। इससे आतंकियों को मोबाइल पर बात करने में मदद मिलती है और उन्हें ट्रेस करना भी मुश्किल होता है। इसको लेकर टेलिकॉम कंपनियों से वार्ता की गई है जल्द ही इस समस्या को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन


 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें