जम्मू कश्मीर में फेसबुक पर 11 कश्मीरी आतंकियों द्वारा अपने फोटो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट की शरण ली है।
एक स्थानीय कोर्ट में अपील दायर कर पुलिस ने फेसबुक पर आतंकियों के फोटो वाले पेज ब्लाक करने के निर्देश जारी करने की मांग की है।
आईजी कश्मीर एसजेएम गिलानी ने कहा है कि जैसे ही पुलिस को कोर्ट की ओर से आतंकियों के फोटो वाले पेज ब्लाक करने के निर्देश मिल जाएंगे पुलिस की ओर से सोशल नेटवर्किंग साइट्स को संबंधित निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आतंकियों द्वारा फेसबुक पेज पर जो फोटो अपलोड किए गए थे वो फोटो दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा और शोपियां के बागों में खींचे गए थे।