फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस की तीसरी आंख खराब, 40 से अधिक स्थानों पर लगे कंट्रोल रूम के सीसीटीवी खराब

Tue, 04 Feb 2020 11:32 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • 40 से अधिक स्थानों पर लगे पुलिस कंट्रोल रूम के सीसीटीवी में से एक-दो ही चल रहे
  • हाईवे पर सीसीटीवी दूर की कौड़ी, आतंकवाद ग्रस्त जिलों में भी सीसीटीवी नहीं
  • सभी थानों और पुलिस चौकियों में भी सीसीटीवी नहीं
विज्ञापन
कबाड़ कैमरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदिरों के शहर जम्मू में पुलिस की तीसरी आंख खराब है। यहां तक कि कई आतंकवादग्रस्त जिलों में भी सीसीटीवी नहीं लग पाए हैं। न ही पुलिस के सभी थाने और पुलिस चौकियां कवर हो पाई हैं। कुल मिलाकर पुलिस की जांच निजी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी पर निर्भर है। बेशक महकमा नेशनल हाइवे पर सीसीटीवी लगाने की बात कह रहा हो, लेकिन यह दूर की कौड़ी नजर आता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जम्मू शहर में 40 से अधिक लोकेशन पर सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम की तरफ से लगाए गए थे। लेकिन इनमें से एक दो ही चल रहा है। बाकी सभी खराब पड़े हुए हैं। पुलिस को जब भी शहर में किसी क्षेत्र की कोई फुटेज चाहिए, तो दुकानों या फिर लोगों के घरों के बाहर लगे कैमरों से फुटेज लेनी पड़ती है। 

इधर आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं। ऐसे में सीसीटीवी न होना बड़ी सुरक्षा चूक है। क्योंकि प्रमुख चौक चौराहों पर सीसीटीवी की नजर नहीं है। इसके अलावा किश्तवाड़, डोडा, रामबन, पुंछ, राजोरी, शोपियां, बांदीपोरा, अनंतनाग, आदि कश्मीर के जिलों में सीसीटीवी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना, सीआरपीएफ की तरफ से जरूर अपनी सभी लोकेशन को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर पुलिस के सभी थाने और पुलिस चौकियां भी सीसीटीवी से कवर नहीं हैं।

100 से ज्यादा कैमरे लगाने का प्रस्ताव
पुलिस कंट्रोल रूम के एसएसपी कुलवीर सिंह का कहना है कि पुराने कैमरे खराब हो चुके हैं। इन सबको बदला जाना है। शहर में 100 से ज्यादा कैमरे लगाने की योजना है। इसमें अभी कुछ वक्त लग सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें