फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: आधी रात धमाके की आवाज और फिर तेज बहाव सुन दौड़े लोग, पौनी के माड़ी गांव में मचा हड़कंप

Mon, 15 Sep 2025 05:07 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, रियासी

सार

पौनी के माड़ी गांव में सोमवार तड़के बादल फटने की आशंका से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तेज बारिश और नाले में अचानक आई बाढ़ से लोग आधी रात को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे, हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के पौनी इलाके के माड़ी नाला पंचायत में रविवार देर रात बादल फटने की आशंका जताई गई है। घटना सोमवार तड़के लगभग दो बजे की बताई जा रही है, जब लगातार बारिश के बीच एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और उसके बाद नाले में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया।

विज्ञापन


गांव के नीचे बसे चार परिवारों- गुलाम हुसैन, गुलाम मोहम्मद, मंजूर अहमद और रतन लाल- ने बताया कि बारिश तो शाम से ही हो रही थी, लेकिन आधी रात को एक जोरदार आवाज आई, जिससे सभी घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने देखा कि उनके मकानों से होते हुए नाले का पानी बहुत तेज़ी से बह रहा था, जिससे जान का खतरा महसूस हुआ और सभी परिवार तुरंत सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सौभाग्य से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पहाड़ी से आया मलबा मुख्य सड़क पर जमा हो गया, जिससे दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन की मदद से सड़क से मलबा हटाया गया और रास्ता दोबारा चालू किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें