फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs Pakistan Asia Cup 2025: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली भारत-पाक भिड़ंत में भारत की जीत, सड़कों पर मना जश्न

Mon, 15 Sep 2025 04:42 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एशिया कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद जम्मू शहर में देशभक्ति की लहर दौड़ गई और सड़कों पर 'जय श्रीराम' और 'भारत माता की जय' के नारों के साथ जोरदार जश्न मनाया गया। ऑपरेशन सिंदूर और हालिया आपदाओं के बाद यह पहली खुशी का मौका था, जब लोगों ने तिरंगा लहराकर और आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया।
विज्ञापन
एशिया कप में पाकिस्तान की हार पर गूंजा जय श्रीराम और भारत माता की जय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, चिशोती आपदा और मूसलाधार बारिश व बाढ़ जैसे हालात। इस सब के बाद पहली बार शहर की सड़कों में उल्लास, उमंग और उत्साह देखने को मिला। मौका था एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच का जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल कर शहरवासियों को जश्न में डूबने का मौका दिया। सड़कों पर जय श्रीराम व भारत माता की जय गूंजती रही।

विज्ञापन


क्रिकेट प्रेमियों ने भी उसी पुराने अंदाज में जीत का जश्न मनाया। हाथों में तिरंगा लहराते, दिल में जोश और जुबां पर भारत माता की जय का उद्घोष करते सड़कों पर क्रिकेट प्रेमी नजर आए। इस जीत ने शहरवासियों को दिवाली मनाने का मौका दिया। दुबई में खेले गए मुकाबले में भारत ने सात विकेट से जीत हासिल जिसके बाद शहर में जश्न का माहौल शुरू हुआ।

लगभग एक घंटे तक शहर में हर तरफ ऐसा ही माहौल रहा। भारत की पक्की होती देख ही युवा टोलियां घरों से निकल गई थी और औपचारिक जीत का इंतजार था। जीत के बाद जश्न देखने को मिला। क्रिकेट प्रेमी आतिशबाजी करते दिखे लेकिन बलिदानियों के प्रति वह सम्मान भी दिखा।
विज्ञापन


पंजर्तीथी, छन्नी हिम्मत, तालाब तिल्लो, रेजीडेंसी रोड सहित अन्य इलाकों में युवाओं की टोली अपनी गाड़ियों पर चक्कर लगाती हुईं भारत माता की जय के जयघोष लगाने लगीं। रात 11:30 बजे शुरू हुआ जश्न का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें