फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: उधमपुर में पटवारियों की हड़ताल जारी, हल्के को नए सिरे से तैयार करने की मांग

Sat, 04 Mar 2023 03:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

पटवारियों ने कहा कि अब उनकी हड़ताल तब खत्म होगी जब सरकार उनकी सभी मांगों को पूरा कर देगी। ऑल जम्मू-कश्मीर पटवार एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि उनकी पे ग्रेड का मुद्दा काफी पुराना है।
विज्ञापन
उधमपुर में हड़ताल पर पटवारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर में पे ग्रेड बढ़ाने, पटवारियों और गिरदावर के सर्कल के दायरे तय करने, पटवार हल्का को नए सिरे से तैयार करने समेत अपनी अन्य लंबित मांगों को लेकर जारी पटवार एसोसिएशन की काम छोड़ हड़ताल जारी रही।

विज्ञापन


तहसील कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए सभी पटावारियों व गिरदावरों ने अपना काम काज बंद रखकर धरना प्रदर्शन किया और पे ग्रेड बढाकर 2800 करने समेत अपनी अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

पटवारियों ने कहा कि अब उनकी हड़ताल तब खत्म होगी जब सरकार उनकी सभी मांगों को पूरा कर देगी। ऑल जम्मू-कश्मीर पटवार एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि उनकी पे ग्रेड का मुद्दा काफी पुराना है।
विज्ञापन


पिछले साल भी जब उन्होंने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया था तब कमिश्नर सेक्रेटरी ने वादा किया था कि आप धरना प्रदर्शन बंद करे तो हम आपकी सभी वास्तविक मांगों व मुद्दों का एक महीने के भीतर समाधान करेंगे लेकिन एक साल गुजर जाने के बाद भी इसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

जिला प्रधान ओंकार सिंह ने कहा कि पटावारियों के पे ग्रेड को बढ़ाना उनकी प्रमुख मांग में शामिल है क्योंकि नियुक्ति के समय उनका पे ग्रेड 2800 निर्धारित किया गया था लेकिन बाद में इसे लिपिकीय गलती बताकर घटाकर 2400 कर दिया गया।

इसके बाद से वे लगातार इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। इस मौके पर गुलशन नसीम, सरवीर निशात, शाहीन बंदे, नजमा बशरत, अजीत सिंह, शाम सिंह, अनूप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लोचन सिंह, सुरिंदर कुमार उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें