सरकारी जमीन पर अतिक्रमण रोकने में विफल रहने पर संबंधित तहसीलदार और नायब तहसीलदार से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। बागवाह में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करवाने में पटवारी दोषी पाया गया है।
डोडा जिले की तहसील बागवाह में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के एक मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डीसी ने पटवार हलका बिजारनी के पटवारी को अटैच करने के साथ जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण रोकने में विफल रहने पर संबंधित तहसीलदार और नायब तहसीलदार से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। बागवाह में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करवाने में पटवारी दोषी पाया गया है।
डीसी विशेष पाल महाजन के निर्देश पर एसीआर ने निर्माणाधीन ढांचे को सील कर अतिक्रमणकारी के खिलाफ भी पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।
इसके साथ ही फील्ड स्टाफ को चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में काचराई और राज्य भूमि पर अतिक्रमण का कोई भी नया मामला सामने आता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।