फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर परिहार बंधु हत्याकांड : एनआईए टीम ने कई जगह मारे छापे

Wed, 13 Mar 2019 08:11 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भाजपा नेता अनिल परिहार - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के भाजपा नेता अनिल परिहार और उनके भाई की हत्या मामले को सुलझाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। इसको लेकर बुधवार को एनआईए की टीम ने कई इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान टीम को कुछ अहम सुराग मिलने की चर्चा है। गूड़ियन इलाके से संदिग्ध इरशाद अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ भी जारी है। 
विज्ञापन


एनआईए टीम ने हुल्लर गांव में सुबह छापा मारा। सूत्रों के अनुसार वहां से एक पूर्व आतंकी के घर से कुछ गोलियां बरामद हुई हैं। देर शाम तक किसी ने पुष्टि नहीं की थी। उधर, कुछ दिन पहले जिला उपायुक्त के अंगरक्षक से एके-47 राइफल लूट मामले में पूर्व आतंकी इरशाद अहमद कंठ निवासी हुल्लर गांव, पुलिसकर्मी जाफर अहमद निवासी होंजाला, आतंकी ओसामा जावेद के पिता जावेद अहमद निवासी दच्छन को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस ने इन्हें अभी हिरासत में ही रखा है। 

पिछले वर्ष नवंबर माह में किश्तवाड़ शहर में परिहार बंधुओं की हत्या कर दी गई थी। इस मामले के बाद से ही एनआईए टीम यहां है। राइफल लूट मामले में कुछ सुराग मिलने के बाद से एनआईए टीम ने जांच तेज कर दी है। जानकारी मिल रही है कि पुलिसकर्मी जाफर अहमद की गाड़ी को राइफल लूट मामले में प्रयोग किया गया, जिसकी चोरी का मामला जाफर ने थाने में दर्ज करवाया हुआ है। राइफल लूटने का शक आतंकी ओसामा पर जा रहा है, जिसके पिता को पुलिस ने पूछताछ के लिए लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें