राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में उपलब्धियां
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने पिस्टल शूटिंग में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने छह पदक जीते हैं, जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। मार्च 2022 में नई दिल्ली में आयोजित दूसरी राष्ट्रीय पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। दिसंबर 2022 में महू इंदौर (एमपी) में हुई तीसरी राष्ट्रीय पैरा शूटिंग प्रतियोगिता में 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल शूटिंग में रजत पदक, 50 मीटर फ्री पिस्टल में कांस्य पदक जीता।
वहीं, नई दिल्ली में आयोजित चौथी राष्ट्रीय पैराशूटिंग प्रतियोगिता में उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्ड में स्वर्ण पदक, 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में कांस्य पदक और 50 मीटर फ्री पिस्टल में कांस्य पदक जीता। इसी तरह जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने खेलो इंडिया पैरा गेम्स में भाग लिया और 50 मीटर फ्री पिस्टल में 540 के क्वालीफाइंग स्कोर के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक स्वर्ण सहित चार पदक जीते
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आमिर ने चार पदक जीते हैं, जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। मार्च 2023 में चांगवोन दक्षिण कोरिया में आयोजित विश्व खेल शूटिंग पैरा स्पोर्ट डब्ल्यूएसपीएस विश्व कप में कांस्य पदक, जुलाई 2023 में ओसिजेक क्रोएशिया में हुए डब्ल्यूएसपीएस विश्व कप में रजत पदक और सितंबर 2023 में डब्ल्यूएसपीएस विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
इस तरह पेरिस पैरा ओलंपिक 2024 के लिए ओलंपिक कोटा हासिल किया। अक्टूबर 2023 में आयोजित चौथी पैरा एशियाई खेलों में 25 मीटर स्पोर्ट्स काउंसिल के लिए क्वालीफिकेशन में दूसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही हाल ही में 12 मई से 20 मई तक नई दिल्ली में आयोजित ओलंपिक ट्रायल दो और तीन में भाग लिया और पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए चयनित हुआ।