फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: LOC पर पाकिस्तानी ड्रोन के घुसने की कोशिश नाकाम, सेना ने की फायरिंग, तलाशी अभियान जारी

Wed, 22 Jan 2025 12:32 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी पर घुसे पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग की और तस्करी की आशंका के तहत तलाशी अभियान जारी किया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसे एक ड्रोन पर गोलीबारी की। यह घटना बुधवार करीब 1 बजे हुई, जब सेना ने ड्रोन की गतिविधि देखी और उसे रोकने के लिए लगभग दर्जन भर राउंड फायर किए।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार ड्रोन कुछ देर तक सीमा के पास मंडराया और फिर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की ओर वापस लौट गया। सेना ने बुधवार सुबह ही तलाशी अभियान शुरू किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रोन द्वारा किसी प्रकार की हथियारों या नशीले पदार्थों की तस्करी तो नहीं की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें