फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर डीडीसी अध्यक्ष चुनावः अनंतनाग सीट पर गुपकार गठबंधन को मिली जीत

Thu, 11 Feb 2021 03:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गुपकार गंठबंधन - फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर डीडीसी अध्यक्ष के चुनाव में अनंतनाग सीट से गुपकार गठबंधन को जीत मिली है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सीट पर गठबंधन का कब्जा हुआ है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार मोहम्मद यूसुफ को अध्यक्ष और पीडीपी के वकील जावेद अहमद को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

विज्ञापन


वहीं बुधवार को रियासी डीडीसी अध्यक्ष पद पर भाजपा के सर्राफ सिंह नाग और उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय एडवोकेट साजरा कादिर ने बाजी मारी। डीडीसी चुनाव में 14 में से सात सीटें जीतने के बाद भाजपा को उपाध्यक्ष का पद गंवाना पड़ा है।

यह भी पढ़ेंः झील में खुद को कंबल से ढके और नाव पर बैठे लोग ये क्या कर रहे हैं? तस्वीरें देख धोखा खा जाएंगे
विज्ञापन


मिनी सचिवालय में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से डीडीसी सदस्य सर्राफ सिंह नाग और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के जगजीवन लाल व उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अब्दुल रशीद और गुलाबगढ़ ब्लॉक से जीती निर्दलीय एडवोकेट साजरा कादिर ने दावेदारी जताई थी। दोनों ही पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः श्रद्धालुओं के लिए खोली गई वैष्णो देवी की प्राकृतिक गुफा, कीजिए दर्शन और जानिए इससे जुड़े रहस्य    

डीसी इंदु कंवल चिब की देखरेख में मतदान की प्रक्रिया को शुरू करवाया गया। मतदान में अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार सर्राफ सिंह नाग को 14 में से नौ और नेकां के जगजीवन लाल को पांच सदस्यों का समर्थन मिला। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें