फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: बाहरी लोगों को न मिले प्रदेश में मतदान का अधिकार, आजाद बोले- डीएपी करेगी विरोध

Wed, 12 Oct 2022 06:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग

सार

अनंतनाग में आजाद ने कहा कि बाहर के लोगों को अपना वोट यहां नहीं डालना चाहिए बल्कि वे अपने राज्यों में सिस्टम के अनुसार सीलबंद लिफाफे में मतदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 में बाहरी लोगों को मत का अधिकार देने से रोकने का प्रावधान था।
विज्ञापन
अनंतनाग में डीएपी चेयरमैन गुलाम नबी आजाद - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) के चेयरमैन गुलाम नबी आजाद ने बाहरी मतदाताओं पर कहा कि अगर उन्हें प्रदेश में मतदान का अधिकार दिया तो पार्टी इसका विरोध करेगी। खनबल में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा विरोध पहले भी था और अब भी रहेगा।

विज्ञापन


बाहर के लोगों को अपना वोट यहां नहीं डालना चाहिए बल्कि वे अपने राज्यों में सिस्टम के अनुसार सीलबंद लिफाफे में मतदान कर सकते हैं उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 में बाहरी लोगों को मत का अधिकार देने से रोकने का प्रावधान था।

बुधवार को डीएपी में कई लोग शामिल हुए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए लोगों के बीच जाने को कहा। कहा कि पार्टी को निचले स्तर से मजबूत करने के लिए कमेटी का गठन जल्द होगा।
विज्ञापन


आने वाले समय में पार्टी में और भी लोग शामिल होंगे। बाहर के लोगों को अपना वोट यहां नहीं डालना चाहिए बल्कि वे अपने राज्यों में सिस्टम के अनुसार सीलबंद लिफाफे में मतदान कर सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें