फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: अब सरकार की मंजूरी के बिना नहीं बदले जा सकेंगे DSP रैंक तक के अधिकारी, पुलिस प्रमुख को निर्देश

Fri, 13 Oct 2023 12:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख (डीजीपी) को लिखित निर्देश जारी किया गया है कि अब प्रदेश सरकार की मंजूरी के बिना पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के स्तर तक के पुलिस अधिकारी नहीं बदला जा सकेंगे। 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर सरकार की मंजूरी के बिना पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के स्तर तक के पुलिस अधिकारी नहीं बदला जा सकेंगे। इसे लेकर जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख (डीजीपी) को लिखित निर्देश जारी किया गया है। सरकार के अतिरिक्त सचिव डॉ. अरविंद कारवानी ने ये निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन


इसमें लिखा गया है कि सरकार की पूर्व मंजूरी हासिल किए बिना डीएसपी रैंक के तक के अधिकारियों को स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। साथ ही स्थानांतरण और पोस्टिंग के प्रस्ताव पुलिस उपाधीक्षकों को गृह विभाग को भेजने होंगे।

इसमें ये भी लिखा गया है कि तत्काल प्राथमिकता के आधार पर उन पुलिस उपाधीक्षकों की सूची साझा की जाए, जिन्हें पिछले तीन महीनों के दौरान समय से पहले स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें