फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: घाटी का कुख्यात पत्थरबाज गिरफ्तार, पेशे से मैकेनिक फिरोज की गजब है कहानी 

Thu, 30 Dec 2021 07:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

एनआईए ने पत्थरबाज के घर पर छापा मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे कई मसलों पर पूछताछ की जा रही है। पेशे से मैकेनिक अरसलान फिरोज को जांच एजेंसी श्रीनगर मुख्यालय ले गई है। 
 
विज्ञापन
पत्थरबाज - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुख्यात पत्थरबाज अरसलान फिरोज के श्रीनगर के जलदागर महाराजगंज इलाके स्थित आवास पर एनआईए ने वीरवार को छापा मारा। इस दौरान उसे गिरफ्तार कर एनआईए मुख्यालय ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बताते हैं कि अरसलान पत्थरबाजी गिरोह का सरगना रहा है। वह श्रीनगर में पत्थरबाजी की लगभग सभी घटनाओं में शामिल रहा है। पेशे से मैकेनिक अरसलान की पहचान पत्थरबाज के रूप में कुख्यात हो गई थी। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि एनआईए की टीम ने वीरवार की सुबह पुलिस व सीआरपीएफ के साथ मिलकर उसके जलदागर स्थित आवास पर छापा मारा। इस दौरान घर की तलाशी भी ली गई। परिवार वालों से पूछताछ करने के साथ ही एनआईए की टीम उसे अपने साथ लेकर मुख्यालय गई। पुलिस ने बताया कि उसे पुलिस ने इस साल 23 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। 27 अक्तूबर को उसे पूछताछ के लिए एसओजी को सौंप दिया गया। 29 अक्तूबर को उसे छोड़ दिया गया था। 

सूत्रों ने बताया कि रंगरेथ तथा हैदरपोरा मुठभेड़ के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना में भी इसका हाथ हो सकता है। इसी वजह से उसकी भूमिका को लेकर एनआईए ने छापामारी की है। ज्ञात हो कि पहले भी एनआईए आतंक का कनेक्शन तलाशने में पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें