फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: युवाओं को टीआरएफ में भर्ती करवाने वाला पत्थरबाज एनआईए ने दबोचा, अब तक चार लोग हो चुके हैं गिरफ्तार 

Fri, 31 Dec 2021 08:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जांच एजेंसी ने श्रीनगर के जलदागर महाराजगंज इलाके में स्थित आरोपी के आवास पर वीरवार को मारा था छापा। वह युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और आतंकवादी गुटों में शामिल करने के लिए तैयार करता था। 
 
विज्ञापन
एनआईए की टीम की कार्रवाई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए ने द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ ) आतंकवादी समूह के सदस्य अरसलान फिरोज को युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और आतंकवादी गुटों में शामिल करने के लिए उनकी भर्ती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने वीरवार को श्रीनगर के जलदागर महाराजगंज इलाके में स्थित आवास पर वीरवार को छापा मारकर तलाशी ली थी। यह कुख्यात पत्थरबाज भी है।

विज्ञापन

 

आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद
तलाशी में फिरोज के कब्जे से आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए। एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला जम्मू-कश्मीर के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने, उकसाने और भर्ती करने के उद्देश्य से केंद्र शासित प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में लश्कर-ए-ताइबा के छद्म संगठन टीआरएफ  के कमांडर सज्जाद गुल, सलीम रहमानी उर्फ अबूसाद और सैफुल्ला साजिद जट्ट द्वारा हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए रची गई साजिश से संबंधित है। सज्जाद गुल, सलीम रहमानी और सैफुल्ला साजिद को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।  

 

अधिकारियों के अनुसार फिरोज इन लोगों के साथ एक आपराधिक साजिश के तहत युवाओं की भर्ती कर रहा था। साथ ही लश्कर तथा टीआरएफ  के लिए समन्वय तथा हथियारों का परिवहन कर रहा था। इस मामले में जांच एजेंसी अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें