फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : सिपाही की एके 47 छीनने वाले पूर्व आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया 

Fri, 04 Jun 2021 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग

सार

  • रात भर चला ऑपरेशन, आत्मसमर्पण के लिए मां की गुहार भी नहीं मानी
  • सारे विकल्प समाप्त हो जाने के बाद सुरक्षाबलों ने उसे मार दिया
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस कर्मी से एके 47 राइफल छीनने के बाद उसे गोली मारने वाले पूर्व आतंकी मोहम्मद अमीन मलिक को रात भर चले ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबलों ने वीरवार की सुबह मार गिराया। उसके पास से राइफल बरामद कर ली गई है। इससे पहले आतंकी का आत्मसमर्पण कराने के लिए उसकी मां को मौके पर बुलाया गया,परंतु अमीन ने उनकी बात भी नहीं मानी। सारे विकल्प समाप्त हो जाने के बाद सुरक्षाबलों ने उसे मार दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आतंकवादी मोहम्मद अमीन मलिक को इसी 30 मई को आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से बिना लाइसेंस की 12 बोर की बंदूक, गोला-बारूद , कारतूस ,लोहे/स्टील के गोले, 9 फीचर फोन और आईईडी के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सामग्री बरामद हुई थी। आतंकी को रिमांड पर लेकर पुलिस बुधवार को उसे पूछताछ के लिए त्राल पुलिस थाने लाई थी। 

एसओजी कैंप में जब उससे पूछताछ की जा रही थी इसी दौरान उसने कांस्टेबल अमजद खान की सर्विस राइफल (एके 47) को पकड़ लिया और पुलिस कर्मियों को मारने के इरादे से अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी में अमजद खान के सीने में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आतंकी ने पूछताछ कक्ष पर पूरी तरह कब्जा कर लिया और छीने गए हथियार से बीच-बीच में फायरिंग करते हुए पुलिस कर्मियों को घेर लिया। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण का मौका देने के लिए उसकी मां और कार्यकारी मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाया। 
विज्ञापन


मां ने उसे हथियार और आत्मसमर्पण के लिए मनाने के लिए बार-बार गंभीर प्रयास किए। परंतु आतंकी ने न केवल आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया, बल्कि समझाने में लगे पुलिस दल पर भी गोली चला दी। आत्मसमर्पण कराने के सभी प्रयासों में विफल रहने के बाद सुरक्षाबलों ने उसे मार गिराया। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए श्रीनगर भेज दिया गया। हिजबुल का सक्रिय सदस्य था

मारा गया आतंकवादी पूर्व में प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्या था और 2003 में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा, उसका भाई शब्बीर मलिक भी आतंकवादी था जिसे 2019 में ब्रेनपाथरी में मार गिराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें