रियासी। जिले में वीरवार को एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया है। इससे तापमान में गिरावट आई, लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। बारिश का असर दिनभर दिखाई दिया और मौसम सुहावना बना रहा है। इससे लोगों को कुछ दिन से जारी गर्मी से राहत मिली है।
वीरवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। सुबह 11 से 12 बजे तक हुई झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। बारह बजे तक हुई तेज बारिश बाद में एकदम से थम गई इस दौरान मौसम काफी सुहावना रहा।