फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किश्तवाड़ जिले में मिडिल स्टैंडर्ड परीक्षा के संचालन की निगरानी की

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। डाइट किश्तवाड़ के प्रिंसिपल तीरथ लाल के सक्षम नेतृत्व में जिले भर में मिडिल स्टैंडर्ड परीक्षा 2025 के संचालन की निगरानी के लिए एक व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान सरकारी तथा निजी—दोनों प्रकार के शिक्षण संस्थानों को जांच के दायरे में लाया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण दलों का गठन ज़ोन वार किया गया ताकि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों को समुचित रूप से कवर किया जा सके। टीमों ने परीक्षा संचालन की प्रक्रिया, प्रश्नपत्रों के पैटर्न तथा निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुपालन की गहन समीक्षा की। डॉ. नदीम-उल-हसन (सीनियर एकेडमिक ऑफिसर) ने ज़ोन मढ़वा के विद्यालयों का निरीक्षण किया, जबकि रियाज़ अहमद गिरी (सीनियर एकेडमिक ऑफिसर) और इरफान अहमद (एकेडमिक ऑफिसर) ने एमएस मलिपेठ और अल-हिलाल व अन्य स्कूलों में गए और परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें