फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन युवा : 76 युवाओं की परियोजनाओं को जिला विकास आयुक्त ने दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला विकास आयुक्त पंकज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में वीरवार को जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें मिशन युवा योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा व स्वीकृति की गई।
विज्ञापन

बैठक में कुल 78 आवेदन छोटी व्यवसायिक विकास इकाइयों ने प्रस्तुत किए। समिति ने प्रत्येक आवेदन का मूल्यांकन पात्रता, परियोजना की व्यवहार्यता तथा आवेदक की सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के आधार पर किया। विस्तृत जांच-पड़ताल के बाद समिति ने 76 आवेदनों को वित्तीय सहायता एवं सहयोग के लिए मंजूरी दी, जबकि 2 आवेदन गलत योजना के अंतर्गत जमा किए जाने के कारण अस्वीकृत कर दिए गए। इसकी पुष्टि जेएंडके बैंक के क्लस्टर हेड किश्तवाड़ द्वारा की गई।
इस अवसर पर जिला विकास आयुक्त ने कहा कि युवाओं को सशक्त बनाना ही स्थानीय आर्थिक विकास की कुंजी है। उन्होंने सहायक निदेशक रोजगार को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत मामलों को शीघ्रतापूर्वक बैंकों को भेजा जाए ताकि लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने बैंकों को भी निर्देश दिया कि ऋण स्वीकृति एवं वितरण में किसी प्रकार की देरी न की जाए तथा नए उद्यमियों को नियमित मार्गदर्शन एवं मेंटरशिप प्रदान की जाए। मिशन युवा योजना जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आजीविका के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन



बैठक में एडीसी किश्तवाड़ पवन कोटल, पीओ आईसीडीएस डॉ. ऋषि शर्मा, एडी रोजगार ममता सुदर्शन, डीएसडब्ल्यूओ तारिक परवेज काज़ी, ईओ किश्तवाड़ तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें