फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस स्टेशन कटडा में पहुंचे छात्र, जानीं कार्यप्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पुलिस रियासी ने वीरवार को कटड़ा पुलिस स्टेशन में एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया। इसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल के लगभग 190 छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

यह भ्रमण एक संवादात्मक शिक्षण अनुभव रहा जिससे छात्रों को पुलिस व्यवस्था की आंतरिक कार्यप्रणाली को समझने और शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में कानून प्रवर्तन की महत्वपूर्ण भूमिका को समझने का अवसर मिला। सत्र के दौरान एसडीपीओ कटडा डॉ. भीष्म दुबे और एसएचओ ख्यातिमान खजूरिया ने छात्रों को पुलिस कार्यप्रणाली के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी।
इस दौरान छात्रों को पुलिस स्टेशन की प्रशासनिक व्यवस्था रिकॉर्ड-कीपिंग और दिन-प्रतिदिन के कामकाज से परिचित कराया गया। हथियारों के बारे में बताया गया। छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें