फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कटड़ा में 36 साल बाद फिर शुरू हुआ शंकराचार्य मंदिर का निर्माण

विज्ञापन
कटड़ा श्राइन बोर्ड प्रशासन पूजा अर्चना कर शंकराचार्य मंदिर का काम शुरू करवाते हुए। - फोटो : katra news
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में 36 साल के लंबे इंतजार के बाद वीरवार को शंकराचार्य मंदिर के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य, एसडीएम कटड़ा पीयूष दोत्र, तहसीलदार जितेंद्र सिंह सहित स्थानीय नागरिक सोहन चंद व शंकराचार्य क्षेत्र के लोग व श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम कटड़ा ने बताया कि शंकराचार्य मंदिर का निर्माण कार्य जो किसी कारणवश लंबे समय से अटका हुआ था, उसे अब श्राइन बोर्ड के सहयोग से जल्द ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पूरा कार्य श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की देखरेख में किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर धार्मिक सुविधा मिल सके। वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि मंदिर के निर्माण से कटड़ा का धार्मिक महत्व और भी बढ़ेगा। अब माता वैष्णो देवी के दर्शनों के साथ आने वाले श्रद्धालु शंकराचार्य मंदिर में भोले बाबा के भी दर्शन कर सकेंगे। इससे कटड़ा में आने वाले श्रद्धालुओं का ठहराव बढ़ेगा और स्थानीय धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें