किश्तवाड़। आदर्श बाल निकेतन हाई स्कूल का दो दिवसीय 65वां वार्षिक उत्सव शुरू हो गया। इसका उद्घाटन जिला उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किया। इसी दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य आरसी शर्मा ने स्कूल की रूपरेखा व वार्षिक रिपोर्ट पेश की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला उपायुक्त की आज की अध्यक्षता में स्कूल को लगभग 15 हजार के करीब अनुदान मिला।