फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेंगू से बचाव के लिए घर-घर जाकर जागरूक कर रही टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया व डेंगू के बचाव के लिए अभियान शुरू किया गया है। जिले के हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मी घर घर जा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वहीं डेंगू की रोकथाम के लिए जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की बीएमओ डॉ. ऋचा अरोड़ा ने कहा कि ब्लाक में 18 हाॅट स्पाॅट क्षेत्र बनाए गए है। इन्हीं क्षेत्रों पर स्वास्थ्य कर्मी पहुंच कर लोगों को मलेरिया व डेंगू के बचाव बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। घरों में रखे कूलर में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। मकान की छतों पर खाली बर्तनों को साफ किए जाने बारे में भी बताया गया। वहीं लोगों के घरों के बाहर पोस्टर भी चिपकाए जा रहे हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि घरों के आसपास गंदा पानी न खड़ा होने दें। उनके अनुसार वीरवार को नड़ ब्लाक के गांवों में अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें