फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बडगाम और नगरोटा विधानसभा क्षेत्रों के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के दो विधानसभा क्षेत्रों बडगाम और जम्मू जिले के नगरोटा में 1 अप्रैल 2025 को विशेष सारांश संशोधन (एसएसआर) 2025 का कार्य पूरा हो गया है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग की तरफ से अधिसूचित समय-सारिणी के अनुसार इन दो विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची सोमवार को संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) की तरफ से प्रकाशित की गई। मतदाता सूचियों को संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) और ईआरओ द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्व संशोधन गतिविधियों के तहत बडगाम और नगरोटा विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का युक्तिकरण पूरा किया गया। इसके परिणामस्वरूप बडगाम में 17 और नगरोटा में 5 नए मतदान केंद्र स्थापित किए गए। इससे बडगाम में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 173 और नगरोटा में 150 हो गई है।

संशोधन प्रक्रिया में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की तरफ से घर-घर सत्यापन और अपडेशन, युवा मतदाताओं (18-19 वर्ष), महिलाओं, दिव्यांगजनों (पीडब्ल्यूडी), वरिष्ठ नागरिकों और हाशिए पर मौजूद समूहों के लिए केंद्रित नामांकन अभियान शामिल थे। स्वीप कार्यक्रम के तहत कई जागरूकता अभियानों ने पात्र नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पहली बार, जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जम्मू-कश्मीर बैंक के सहयोग से एक अत्याधुनिक मोबाइल वैन, “डेमोक्रेसी ऑन व्हील्स” शुरू की। इस वैन के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), मतदान प्रक्रिया, मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) प्राप्त करने की प्रक्रिया और वोटर हेल्पलाइन एप व सी-विजिल जैसे आईसीटी एप के उपयोग को प्रदर्शित किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट https://ceojk.nic.in पर भी ऑनलाइन पहुंच उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें