श्रीनगर। अनंतनाग सिविल सोसाइटी, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ओबीसी कल्याण संघ जम्मू-कश्मीर यूटी के सदस्यों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों और सामाजिक कल्याण से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल के समक्ष अपनी मांगें और सुझाव प्रस्तुत किए, जिसके बाद सिन्हा ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।