कुलगाम। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सामाजिक कल्याण और शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने वीरवार को डीएच पोरा में शहीद वली मोहम्मद इट्टू मेमोरियल सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल (एसडीएच) भवन और कुलगाम के अहमदाबाद में नवनिर्मित न्यू टाइप प्राइमरी हेल्थ सेंटर (एनटीपीएचसी) भवन का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि 11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल को पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने बनाया है। यह बड़ी आबादी की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने में सहायक होगा।
उन्होंने इस तरह की परियोजनाओं के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ये सभी के लिए समान स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार जन कल्याण के लिए समर्पित है और हाल के महीनों में जम्मू-कश्मीर के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए कई पहल की गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल में 30 बिस्तरों की आयुष सुविधा शामिल करने का भी निर्देश दिया।