फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुगल रोड खोलने के लिए अधिकारियों को बर्फ तेजी से हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। डिप्टी कमिश्नर शिशिर गुप्ता ने सोमवार को मुगल रोड को वाहन यातायात के लिए खोलने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी ने मुगल रोड को नियमित यातायात के लिए खोलने की व्यवहारिकता के बारे में जानकारी ली। इस दौरान, बीआरओ और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के संबंधित अधिकारियों ने पीर पंजाल के पार इस महत्वपूर्ण सड़क लिंक पर बर्फ हटाने के अभियानों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण मुगल रोड को खोलने में देरी हुई है, क्योंकि बर्फ हटाने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करना पड़ा। डीसी ने इस सड़क की महत्वपूर्णता को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को बर्फ हटाने के काम को तेज़ी से करने के लिए पर्याप्त मशीनरी की तैनाती करने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें