फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार निकालने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर पुलिस ने एटीएम कार्ड स्वैपिंग धोखाधड़ी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। 12 फरवरी, 2025 को पुलिस पोस्ट बागयास में एक महिला शहीना पत्नी ज़हूर अहमद नजर निवासी कुपवाड़ा ने शिकायत दी थी। कहा था कि वह अपनी बेटी के साथ डेंटल कॉलेज श्रीनबाग में दंत चिकित्सा जांच के लिए गई थी। वहां स्थित एटीएम का उपयोग करते समय एक अज्ञात व्यक्ति ने बूथ के अंदर से धोखाधड़ी से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और उसके बाद उनके खाते से 40,000 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए, पुलिस स्टेशन सफाकदल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एटीएम के सीसीटीवी फुटेज की जांच में आरोपी की पहचान बुरहान रज निवासी बोनपोरा नौगाम के रूप में हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे कई एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें