श्रीनगर। सोशल मीडिया पर सामने आए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) छत्रगाम के वायरल वीडियो के संदर्भ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बडगाम ने सीएचसी में तैनात मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) अब्दुल मजीद दर्जी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बडगाम में अटैच किया है। इसके अतिरिक्त ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर छत्रगाम को इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 2 दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है। बता दें, वायरल वीडयो में ये कर्मचारी अस्पताल के कॉरिडोर में स्कूटी चला रहा था। इसे मरीजों के लिए खतरा और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन बताया गया है।