श्रीनगर। कश्मीर विश्वविद्यालय में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं उठ रही हैं। इसमें पूर्व उपकुलपति प्रोफेसर खुर्शीद इकबाल अंद्राबी के विश्वविद्यालय की कमान संभालने की संभावना जताई जा रही है। वह वर्तमान उपकुलपति प्रोफेसर नीलोफर खान की जगह ले सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार प्रोफेसर अंद्राबी 2014 से 2018 तक कश्मीर विश्वविद्यालय के उपकुलपति रहे।
एक वरिष्ठ शिक्षक ने कहा, प्रोफेसर अंद्राबी ने कश्मीर विश्वविद्यालय की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाई है। विश्वविद्यालय के लिए अगले कदमों का फोकस उभरती चुनौतियों का समाधान करने और हमारे शैक्षिक एवं अनुसंधान लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर होना चाहिए।