फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: शाह के बयान से कांग्रेस पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरा देश आहत हैं, रविंद्र शर्मा ने गृहमंत्री पर साधा निशाना

Mon, 23 Dec 2024 05:28 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कांग्रेस नेता रविंद्र शर्मा ने गृहमंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव आम्बेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक बयान की निंदा करते हुए माफी और इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता रविंद्र शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता रविंद्र शर्मा ने शुक्रवार को  गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान की कड़ी निंदा की जिसमें उन्होंने संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। शर्मा ने कहा कि इस बयान से न केवल कांग्रेस पार्टी, बल्कि देशभर के लोग आहत हैं।

विज्ञापन


शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा की देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जो शब्द डॉ. भीमराव आम्बेडकर के खिलाफ इस्तेमाल किए हैं, उनसे सारा देश आहत है। यह बयान न केवल संविधान की गरिमा का उल्लंघन है, बल्कि यह हमारे सामाजिक और ऐतिहासिक मूल्यों के खिलाफ भी है।

कांग्रेस पार्टी ही नहीं  देशभर के नागरिकों ने इस बयान की निंदा की है और हम यह मांग करते हैं कि अमित शाह सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और अपने पद से इस्तीफा दें। रविंद्र शर्मा ने यह भी कहा कि डॉ. अंबेडकर के योगदान को अपमानित करने वाला यह बयान समाज के सभी वर्गों के बीच एक अव्यक्त असहमति का कारण बनेगा और इससे सामाजिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें