फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नुब्रा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। लद्दाख के नुब्रा क्षेत्र में हाल ही में आयोजित हिमालयन वूमेन हेल्थ सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कैंप ने गहरा प्रभाव छोड़ा। इस स्वास्थ्य शिविर का नेतृत्व डॉ. नोरदान ओडज़र ने किया, जबकि मलेशिया से आए चिकित्सकों की टीम का पर्यवेक्षण डॉ. स्वी चोंग क्वेक ने किया।
विज्ञापन


मलेशियाई चिकित्सकों की इस टीम ने जिस करुणा, दया और मानवीय संवेदनाओं के साथ महिलाओं का उपचार किया, उसने सभी को गहराई से प्रभावित किया। प्रत्येक मरीज को केवल एक केस की तरह नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में समझा गया। चिकित्सकों ने धैर्यपूर्वक उनकी बातें सुनीं, सहानुभूति के साथ उपचार किया और हर महिला के प्रति सच्चे मन से प्यार और देखभाल का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें