फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे ऑन साइकिल : 100 से ज़्यादा छात्रों ने स्वस्थ रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
साइकिल रैली में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : leh news
विज्ञापन
लेह। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में युवा सेवा एवं खेल विभाग की तरफ से लेह में संडे ऑन साइकिल पहल के तहत एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 से ज्यादा छात्रों ने स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन


डीवाईएसएसओ लेह त्सेरिंग ताशी ने मुख्य अतिथि, एलएएचडीसी लेह के उपाध्यक्ष, त्सेरिंग अंगचुक का स्वागत किया, जिन्होंने छात्रों और अधिकारियों की उपस्थिति में सिंगाय नामग्याल चौक से रैली को हरी झंडी दिखाई।

लेह जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के 100 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। युवा सेवा एवं खेल विभाग लेह के कर्मचारी और लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचई) विभाग के अधिकारी भी रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन


साइकिल चालक शहीद चौक, एलएएचडीसी पेट्रोल पंप, साबू चौक, एसबीआई बैंक चोगलामसर (मंटोकलिंग) से होते हुए एनडीएस ग्राउंड में कार्यक्रम का समापन किया।

रैली के माध्यम से लेह में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फिटनेस, खेल भावना और पर्यावरण जागरूकता का संदेश फैलाया गया, जिसमें छात्रों और अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें