लेह। लेह के उपायुक्त ने मिशन सिंधु सफाई के तहत निरीक्षण के लिए जिला और उपमंडल स्तर पर टास्क फोर्स समितियों का गठन किया है।
जिला स्तरीय समिति में अतिरिक्त उपायुक्त लेह अध्यक्ष, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग (आर एंड बी), लेह, सहायक आयुक्त (विकास) लेह, तहसीलदार लेह, कार्यकारी अधिकारी नगर निगम लेह और पुलिस के प्रतिनिधि शामिल हैं।
उप-मंडल स्तरीय समिति में उप-मंडल मजिस्ट्रेट अध्यक्ष, संबंधित तहसीलदार, संबंधित खंड विकास अधिकारी, संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी, संबंधित क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसएसडी/एईई, संबंधित लोक निर्माण विभाग (आर एंड बी) और संबंधित थाना प्रभारी शामिल हैं।
ये समितियां मिशन सिंधु सफाई के तहत सौंपे गए सभी क्षेत्रों का साप्ताहिक निरीक्षण करेंगी। यह सुनिश्चित करेंगी कि स्वच्छता और रखरखाव के मानक मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप बनाए रखे जाए। समीक्षा और आवश्यक कार्रवाई के लिए उपायुक्त कार्यालय को साप्ताहिक निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
इसके अतिरिक्त सोनम नूरबू, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त, लेह, टास्क फोर्स समिति के समग्र प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे और उपायुक्त लेह को रिपोर्ट संकलित करने और प्रस्तुत करने के लिए जिम्मेदार होंगे। निरीक्षण कार्यक्रम 25 अगस्त 2025 से शुरू होगा।