शोपियां। छोटीपोरा इलाके में सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से चारों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चारों की पहचान छोटीपोरा निवासी हिलाल अहमद मीर, मुख्तार अहमद, सुहैल शब्बीर और नासिर असलम के रूप में हुई। इनमें से हिलाल अहमद मीर और सुहैल शब्बीर की हालत नाजुक देख उन्हें एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया।