फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वाल्टेंगू में निकली तिरंगा रैली हिंदुस्तान जिंदाबाद के लगे नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाल्टेंगू में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले रविवार को एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाल्टेंगू से निकली तिरंगा रैली मुख्य बाजार वाल्टेंगू से होते हुए नौबुघ कुंड पर जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

सैकड़ों छात्रों, स्कूल व विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों ने बड़े उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। सभी के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था और वह हिंदुस्तान जिंदाबाद, हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा के देश भक्तिपूर्ण नारे लगा रहे थे, जिससे माहौल राष्ट्र गौरव और एकता से भर गया। कार्यक्रम में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य एजाज अहमद, कुंड थाना प्रभारी और राजस्व विभाग के अधिकारियों सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें